Sehore bike blast: चलती बाइक में धमाका, युवक के दोनों पैर के उड़े चीथड़े

सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में आज सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। इछावर-आष्टा रोड पर रामनगर गांव के पास चलती बाइक में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। इस, ब्लास्ट (Sehore bike blast) में 30 वर्षीय युवक सुखराम बरेला की मौके पर ही मौत हो गई।

दोनों पैर हुए अलग

विस्फोट इतना भयानक था कि सुखराम के दोनों पैर पूरी तरह अलग हो गए। शरीर का निचला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उनकी मोटरसाइकिल (नंबर MP37 MN 4489) जलकर राख हो गई।

सुबह हुई घटना

घटना सुबह 10:30 से 11 बजे के बीच हुई, जब ग्रामीण इलाके में सुबह की शांति अचानक टूट गई। ग्रामीणों ने तुरंत इछावर पुलिस को सूचना दी और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस का बयान

थाना प्रभारी पंकज वाडेकर ने बताया कि विस्फोटक (explosive material) की प्रकृति की पूरी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही अंतिम निष्कर्ष निकलेगा। वहीं SDOP रोशन जैन ने कहा कि आसपास कोई अन्य संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

ब्लास्टिंग का काम करता था मृतक

सुखराम बरेला जमली गांव के रहने वाले थे और कुओं में ब्लास्टिंग का काम (blasting work) करते थे। आशंका जताई जा रही है कि अपनी बाइक पर भार विस्फोटक ले जा रहे थे, जिसके कारण ये ब्लास्ट (bike explosion) हुआ।

कुओं-खदानों में बिना लाइसेंस के विस्फोटक(detonators) का इस्तेमाल आम होता जा रहा है, जो सुरक्षा नियमों की अनदेखी से जानलेवा साबित हो रहा है। ऐसे हादसे न केवल व्यक्तिगत जीवन छीनते हैं बल्कि पूरे क्षेत्र में दहशत फैलाते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि सख्त कानून और जागरूकता अभियान ही ऐसी दुर्घटनाओं (Sehore explosion case) को रोक सकते हैं।

One thought on “Sehore bike blast: चलती बाइक में धमाका, युवक के दोनों पैर के उड़े चीथड़े

Comments are closed.