‘दिग्गी राजा’ को मोदी-RSS की तारीफ़ पड़ी भारी, कांग्रेस में मचा घमासान!

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की हालिया संघ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ी टिप्पणी के बाद पार्टी के भीतर असहजता साफ नजर आ रही है। दिग्विजय के बयान को लेकर कांग्रेस के कई नेता सार्वजनिक रूप से नाराज़गी जाहिर कर चुके हैं। जिससे यह मुद्दा राजनीतिक बहस का विषय बन गया है।

दिग्विजय सिंह की टिप्पणी के बाद प्रतिक्रिया देने वालों में कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर और पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता पवन खेड़ा प्रमुख रूप से सामने आए हैं। दोनों नेताओं ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया।

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने संघ की तुलना करते हुए कहा,

“RSS नफ़रत फैलाने वाला संगठन है, अलकायदा की तरह काम करता है।”

उनका यह बयान सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में तेजी से वायरल हुआ और विपक्षी दलों ने इसे कांग्रेस की आधिकारिक सोच से जोड़कर सवाल उठाए।

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भी संघ पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा,

“RSS से सीखने जैसा कुछ नहीं,गोडसे से जुड़े संगठन से गाँधी द्वारा स्थापित संगठन क्या सीख सकता है गोडसे।

खेड़ा के इस बयान के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर तीखा पलटवार किया और आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार राष्ट्रवादी संगठनों का अपमान करती रही है।

बता दें कि कांग्रेस नेता दिग्विजय ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट किया था. जिसमें उन्होंने लिखा-

“मैं RSS की विचारधारा का समर्थक नहीं हूँ, लेकिन संगठन कैसे खड़ा किया जाता है, यह उनसे सीखा जा सकता है। नरेंद्र मोदी और RSS ने संगठन खड़ा करने में मेहनत की है।”

सूत्रों के मुताबिक, दिग्विजय सिंह की टिप्पणी से कांग्रेस नेतृत्व असहज है। क्योंकि एक तरफ पार्टी RSS की विचारधारा का विरोध करती है, वहीं दूसरी ओर इस तरह के बयान पार्टी के भीतर वैचारिक मतभेदों को उजागर करते हैं।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह विवाद ऐसे समय सामने आया है जब कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और विपक्षी एकता पर फोकस करने की कोशिश में जुटी है। ऐसे में वरिष्ठ नेताओं के बयानों से उपजा यह टकराव पार्टी के लिए मुसीबत साबित हो सकता है।

फिलहाल कांग्रेस की ओर से इस पूरे मामले पर कोई औपचारिक स्पष्टीकरण नहीं आया है। लेकिन नेताओं के तीखे बयान यह साफ कर रहे हैं कि दिग्विजय सिंह की टिप्पणी पार्टी के भीतर सहज रूप से स्वीकार नहीं की गई है।

One thought on “‘दिग्गी राजा’ को मोदी-RSS की तारीफ़ पड़ी भारी, कांग्रेस में मचा घमासान!

  1. Winbetvip, alright! Felt like a real VIP playing there. Good bonuses and the games kept me entertained for hours. Worth a try if you’re feeling lucky. Here’s the link: winbetvip

Comments are closed.