DARYS ने किया उज्जैन कार्यकारिणी का विस्तार, प्रकाश सोलंकी बने जिलाध्यक्ष

उज्जैन। सामाजिक चेतना और युवाओं को संगठित करने की दिशा में कार्यरत डॉ. अंबेडकर राष्ट्रीय युवा संघ (DARYS) ने उज्जैन जिले में अपने संगठन को नई मजबूती प्रदान की है। संगठन के ‘युवा क्रांति मिशन’ को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट राहुल परिचित ने उज्जैन जिले की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की।

इस घोषणा के दौरान संगठन के प्रति समर्पण और सक्रियता को देखते हुए कई युवा चेहरों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रकाश सोलंकी को उज्जैन का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि अभिषेक चौहान को जिला प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।

DARYS उज्जैन की नवीन कार्यकारिणी:

संगठन के प्रदेश नेतृत्व द्वारा घोषित की गई पूरी टीम की सूची इस प्रकार है:
जिलाध्यक्ष: प्रकाश सोलंकी
जिला प्रभारी: अभिषेक चौहान
जिला उपाध्यक्ष: चेतन सोलंकी
जिला सचिव: आयुष चौहान
कोषाध्यक्ष: गोविंद चौहान
जिला संयोजक: सोनू जाटव
जिला संगठन मंत्री: राहुल कसूमरिया
जिला महासचिव: राहुल परमार
जिला प्रवक्ता: उमेश जी
जिला सह सचिव: राहुल भाई
परामर्शदाता: संजू भाई
सह संयोजक: राहुल राठौर

कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल

नियुक्ति के अवसर पर संगठन के वरिष्ठ सदस्य रंजीत कबीरपंथी और जिला मीडिया प्रभारी (DARYS) हीरालाल एरवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम बाबासाहब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर हर्ष जताया।

3 thoughts on “DARYS ने किया उज्जैन कार्यकारिणी का विस्तार, प्रकाश सोलंकी बने जिलाध्यक्ष

  1. Winvnvip, now there’s a name! It’s a bit too flashy for me, but hey, some people dig that kind of thing. I’ve heard mixed reviews, but what do I know? Give it a spin and see what you think! -> winvnvip

Comments are closed.