दमोह: मतदाता सूची शुद्धिकरण पर जोर, प्रदेश महामंत्री ने ली बैठक 

दमोह। दमोह जिला भाजपा की संगठनात्मक कामकाजी बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन का मूल मंत्र दिया और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में SIR पर रहा फोकस

दमोह भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक कामकाजी बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने की। बैठक से पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे का स्वागत किया। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, मतदाता सूची शुद्धिकरण और बूथ स्तर पर सक्रियता जैसे प्रमुख मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श हुआ।

प्रमुख अतिथि और मंचासीन नेता

बैठक में दमोह लोकसभा सांसद राहुल सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह, हटा विधायक उमा देवी खटीक, सिद्धार्थ मलैया, सतेंद्र सिंह, बहादुर पटैल, नरेंद्र सराफ, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रंजीता पटैल, उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू कटारे, पूर्व विधायक पी. एल. तंतुवाय, जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी, अरुण तिवारी, महेश पटैल सहित अन्य वरिष्ठ नेता मंचासीन रहे।

प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे का संबोधन

प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर कार्यरत है। सरकार विकास कार्यों के साथ-साथ सामाजिक, लोकहितकारी, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्रों में भी सक्रिय पहल कर रही है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि विकसित भारत 2047 के संकल्प के प्रति संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता पूर्णतः प्रतिबद्ध है। कड़ाके की शीतलहर के बावजूद दूरस्थ ग्रामांचलों से पहुंचे ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति संगठन के प्रति उनकी दृढ़ता, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।

संगठन मजबूती और मतदाता सूची पर जोर

गौरव रणदिवे ने कहा कि सघन गहन पुनरीक्षण का कार्य संगठन को मजबूत करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है। मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करना, नए मतदाताओं को जोड़ना तथा पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर संगठन का कार्य करने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे का आह्वान

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत को जमीन पर मजबूत करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बूथ स्तर पर प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी से ही मतदाता सूची शुद्ध, विश्वसनीय और सशक्त बन सकती है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे मतदाता सूची के सत्यापन कार्य को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं और अपात्र नाम सूची में शामिल न हों। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ और जागरूक कार्यकर्ता ही संगठन की सफलता की कुंजी हैं।

अन्य उपस्थित पदाधिकारी

बैठक में जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, अमित बजाज गोलू, संजय यादव, मनीष तिवारी, राघवेंद्र परिहार, करन सिंह लोधी, जिला मंत्री कपिल शुक्ला, भारत सिंह लोधी, रानू नामदेव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी प्रिंस जैन, कार्यालय मंत्री देवकी नंदन पटैल, कोषाध्यक्ष सुरेश पटैल, आईटी सेल प्रभारी रिंकू गोस्वामी, सोशल मीडिया प्रभारी संदीप शर्मा सहित विभिन्न मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारीगण की उपस्थिति रही।