भारत-अमेरिका ट्रेड डील: टेरिफ़ 50% से घटकर 18% हुआ

नई दिल्ली/वॉशिंगटन: भारत और अमेरिका के व्यापारिक रिश्तों में एक नया अध्याय जुड़ गया है। दोनों देशों ने शुक्रवार को अंतरिम व्यापार समझौते (ITA) का फ्रेमवर्क जारी किया। यह समझौता भारतीय निर्यातकों के लिए अमेरिकी बाजार के दरवाजे खोलने करने वाला है।

इस समझौते के तहत अमेरिका ने भारतीय सामानों पर टैक्स (Tariff) को 50% से घटाकर 18% कर दिया है। इसके साथ ही, रूस से तेल खरीदने के कारण भारत पर लगाया गया 25% अतिरिक्त टैक्स भी हटा लिया गया है।

इस ऐतिहासिक डील की 5 बड़ी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी है:

1. 30 ट्रिलियन डॉलर का बाजार खुलेगा

कॉमर्स मिनिस्टर पीयूष गोयल के मुताबिक, यह समझौता भारतीय निर्यातकों के लिए 30 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 27.18 लाख करोड़ रुपये) का बाजार खोलेगा।

* सबसे ज्यादा फायदा: MSME, किसान और मछुआरों को होगा।
* रोजगार: इससे महिलाओं और युवाओं के लिए लाखों नई नौकरियों के अवसर पैदा होंगे।
* जीरो टैरिफ: जेनेरिक दवाओं, रत्न-आभूषण और विमान के पार्ट्स पर टैरिफ पूरी तरह खत्म होगा।

2. भारत खरीदेगा 500 अरब डॉलर का अमेरिकी सामान

समझौते के तहत, भारत ने अगले 5 सालों में अमेरिका से 500 अरब डॉलर (45.30 लाख करोड़ रुपये) के उत्पाद खरीदने पर सहमति जताई है। भारत मुख्य रूप से इन चीजों की खरीदारी करेगा:

* एनर्जी प्रोडक्ट्स
* विमान और उसके पार्ट्स
* कोकिंग कोल और कीमती धातुएं
* टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स

3. किसान और डेयरी सेक्टर पर असर

भारत ने इस डील में अपने किसानों और डेयरी उद्योग का पूरा ध्यान रखा है। पीयूष गोयल ने स्पष्ट किया कि दूध, पनीर, गेहूं, चावल, मक्का, पोल्ट्री और मीट जैसे उत्पादों पर अमेरिका को कोई टैक्स छूट नहीं दी गई है। हालांकि, ड्राई फ्रूट्स, वाइन, स्पिरिट्स और सोयाबीन ऑयल जैसे कुछ उत्पादों पर ड्यूटी कम की जाएगी।

4. नॉन-टैरिफ बाधाएं होंगी दूर

सिर्फ टैक्स कम नहीं होंगे, बल्कि व्यापार में आने वाली तकनीकी रुकावटों को भी दूर किया जाएगा।
* भारत अमेरिकी मेडिकल डिवाइसेस और ICT (सूचना तकनीक) उत्पादों के लिए लाइसेंस प्रक्रिया आसान करेगा।
* दोनों देश यह सुनिश्चित करेंगे कि इस डील का फायदा किसी तीसरे देश (जैसे चीन) को न मिले, बल्कि सिर्फ भारत और अमेरिका को हो।

5. डिजिटल ट्रेड और आईटी सेक्टर को बूम

यह डील भारतीय आईटी कंपनियों और स्टार्टअप्स के लिए गेम-चेंजर साबित होगी। डिजिटल ट्रेड में आने वाली बाधाओं को दूर किया जाएगा, जिससे भारतीय कंपनियों को अमेरिका में काम करना आसान होगा। साथ ही, भारत अपने AI और डिजिटल इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए अमेरिकी टेक्नोलॉजी का आयात बढ़ाएगा।

आगे क्या?

दोनों देशों ने कहा है कि इस फ्रेमवर्क को जल्द लागू किया जाएगा और अब बातचीत व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) की ओर बढ़ेगी, जिससे भविष्य में व्यापार और भी सुगम होगा।

4 thoughts on “भारत-अमेरिका ट्रेड डील: टेरिफ़ 50% से घटकर 18% हुआ

  1. [2207]Wagiplus Philippines: Best Online Slot & Casino – Login, Register, and App Download Official Link Join Wagiplus Philippines, the best online slot & casino site. Secure Wagiplus login, fast Wagiplus register, and official Wagiplus app download. Use our Wagiplus casino link for premium slot online games today! visit: wagiplus

Comments are closed.