दमोह: सोवरन मेहरा बने अनुसूचित जाति-जनजाति छात्र संघ के जिला अध्यक्ष

दमोह। अनुसूचित जाति/जनजाति छात्र संघ जबलपुर (मध्य प्रदेश) की प्रबंध समिति द्वारा संगठनात्मक विस्तार करते हुए सोवरन मेहरा को दमोह जिला इकाई का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष महेश अहिरवार एवं प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष सोनेलाल उर्जेती की सहमति और मार्गदर्शन से सर्वसम्मति से की गई है।

संगठन की ओर से जारी नियुक्ति आदेश में बताया गया कि सोवरन मेहरा की यह जिम्मेदारी उनकी कर्तव्यनिष्ठा, संगठन के प्रति समर्पण और छात्र हितों के लिए लगातार किए जा रहे सक्रिय कार्यों को देखते हुए दी गई है।

संगठन को विश्वास है कि वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए छात्र संघ को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

छात्र हितों के लिए मजबूत पैरवी का भरोसा

नियुक्ति पत्र

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सोवरन मेहरा, पिता राम लाल मेहरा, ग्राम पंचायत पतलोनी, तेजगढ़, जनपद पंचायत तेंदूखेड़ा, जिला दमोह (म.प्र.) के निवासी हैं। नियुक्ति पत्र में यह भी कहा गया है कि उनके नेतृत्व में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के छात्रों के अधिकारों, शिक्षा और हितों को लेकर संगठन और अधिक मजबूती से आवाज उठाएगा।

जिले में खुशी का माहौल

सोवरन मेहरा की नियुक्ति की घोषणा के बाद दमोह जिले में छात्र संघ के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष का माहौल है। सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष सोनेलाल उर्जेती एवं कोषाध्यक्ष भूपेंद्र मरावी के मार्गदर्शन में उनके नेतृत्व से दमोह जिले में छात्र संगठन और अधिक सशक्त व सक्रिय बनेगा।

3 thoughts on “दमोह: सोवरन मेहरा बने अनुसूचित जाति-जनजाति छात्र संघ के जिला अध्यक्ष

  1. Yo, just checked out dangkyok9! Seems like a solid place to get your game on. Definitely worth a look, especially if you’re searching for something new. Check it out for yourselves! dangkyok9

  2. Hey everyone, gotta say I’m kinda impressed with ok9wavemedia. The content is fresh and engaging. If you’re looking for something to browse while you’re waiting for your game to load, this is it! ok9wavemedia

Comments are closed.