दमोह में होगा बुंदेलखंड फिल्म फेस्टिवल, तैयारियों को लेकर हुई बैठक

दमोह। बुंदेलखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पटल पर ले जाने के लिए बड़ा आयोजन होने जा रहा है. ये आयोजन बुंदेलखंड फिल्म फेडरेशन और मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होगा.

तैयारियों के लिए हुई महत्वपूर्ण बैठक

आयोजन की तैयारियों को गति देने के लिए हाल ही में एक निजी गार्डन में बैठक आयोजित की गई. बैठक में कार्यक्रम के संरक्षक एवं समाजसेवी सत्येंद्र सिंह लोधी, भाजपा युवा नेता लोकेंद्र लकी पटेल और सिद्धार्थ मलैया मौजूद रहे. इसके अलावा बुंदेलखंड फिल्म फेडरेशन के स्थानीय सदस्यों ने भी भाग लिया.

कलाकारों से पंजीकरण की अपील

सत्येंद्र सिंह लोधी ने बैठक में आयोजन की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की. उन्होंने क्षेत्र के कलाकारों और फिल्मकारों से शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील की. पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2025 है.

बीजेपी नेताओं ने दिखाया उत्साह

बीजेपी नेता सिद्धार्थ मलैया और लोकेंद्र पटेल ने आयोजन को लेकर खासा उत्साह दिखाया. दोनों नेताओं ने कहा कि यह फेस्टिवल दमोह और पूरे बुंदेलखंड के लिए मील का पत्थर साबित होगा.

मुंबई से आएंगे बड़े फिल्मकार

बता दें इस आयोजन में मुंबई से कई प्रमुख फिल्मकार और प्रोड्यूसर शामिल होंगे. ये फिल्मकार 7 से 9 जनवरी 2026 तक दमोह के सिनेमैटिक लोकेशनों का भ्रमण करेंगे. यह भ्रमण फिल्म शूटिंग के लिए उपयुक्त स्थलों की खोज के लिए होगा. मुख्य कार्यक्रम 10 और 11 जनवरी 2026 को होगा.

कार्यक्रम इस प्रकार हैं-

10 जनवरी: सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक
सिनेमा संवाद, प्रतिभा परिचय, फिल्म निर्माण प्रदर्शनी, स्क्रीनिंग, नेटवर्किंग और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां.

11 जनवरी: सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक
फिल्म निर्माण पर सत्र, भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण और समापन समारोह.

बॉलीवुड सिनेमेटोग्राफर हरीश और रंगकर्मी रहे मौजूद

बैठक में बॉलीवुड सिनेमेटोग्राफर हरीश पटेल और वरिष्ठ रंगकर्मी राजीव अयाची भी मौजूद रहे. ये वही हरीश पटेल हैं जो दमोह से निकलकर मुंबई में धूम मचा चुके हैं. इन्होंने ‘एक विलेन’, हॉफ गर्लफ्रेंड’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपने कैमरे का जादू दिखाया है. ऐसी दमदार प्रतिभा की मौजूदगी से फेस्टिवल और भी खास हो जाएगा.

2 thoughts on “दमोह में होगा बुंदेलखंड फिल्म फेस्टिवल, तैयारियों को लेकर हुई बैठक

  1. Apostascaixa… it’s interesting. Their focus is on bingo, which is a nice change from all the slots-heavy sites. If you like bingo, it might be worth checking out. I found it very different than the others! apostascaixa

Comments are closed.